Showing posts with label मंत्री संदीप कुमार. Show all posts
Showing posts with label मंत्री संदीप कुमार. Show all posts

Wednesday, August 31, 2016

#केजरीवाल_सरकार_के_रत्न_संदीप__कुमार_का_सेक्स_टेप_कांड



मुख्यमंत्री केजरीवाल की सरकार के एक महारत्न महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के मंत्री #संदीप_कुमार आज एक वीडियो में एक लड़की के साथ रंग रलियां मनाते पाए गए। ये वही मंत्री हैं जिन्होंने कभी एक बयान दिया था कि वो महिलाओं का इतना सम्मान करते हैं कि प्रतिदिन अपनी पत्नी के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लेकर घर से निकलते हैं। अब यही मंत्री महिला कल्याण मंत्रालय का भर सँभालते हुए एक सेक्स टेप में एक महिला का यों शोषण करते हुए दिखाई दिए हैं। मामला सामने आया तो ये मंत्री भूमिगत हो गए हैं।

मामला जब एबीपी न्यूज़ पर रात 8 बजे चला तो केजरीवाल जी ने आधे घंटे में मंत्री को बर्खास्त कर आम आदमी पार्टी की फजीहत को रोकने का प्रयास किया।

मगर मन में एक सवाल कोंध रहा है कि महिला एवं बल कल्याण की आड़ में अय्याशी करने वाले मंत्री को केजरीवाल आखिर इतना बड़ा काण्ड होने के बाद भी अपनी पार्टी में क्यूं रखना चाहते हैं? केजरीवाल में मंत्री संदीप को मंत्री पद से हटाया तो क्यों नहीं उसे पार्टी और विधायक पद से हटाते?

क्या आम आदमी पार्टी ऐसे अय्याश लोगों का समर्थन करती है? अगर नहीं तो क्यों संदीप कुमार को पार्टी से नहीं निकला जाता। पार्टी की नींव ईमानदार सरकार के नाम पर टिकी है तो केजरीवाल अपने मंत्री को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा कर इसकी मिसाल क्यों नहीं पेश कर रहे। मैं जानता हूं कि वो ऐसा नहीं करेंगे।

अब मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक और सच सुनिये।
केजरीवाल के अनुसार उन्होंने संदीप कुमार को सेक्स टेप मिलते ही मंत्री पद से महज आधे घंटे में हटा दिया। मगर एबीपी न्यूज़ चैनल ने दावा किया है कि इस सेक्स टेप की सीडी शिकायत कर्ता ने 15 दिन पहले केजरीवाल को भेज दी थी। मगर जब कार्रवाई नहीं हुई तो उसने cd चैनल को दी। चैनल पर चलने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की।

- पवन कुमार